24 बीएआर 2पी शिकायत करने पहंचे रेल कर्मचारी
बरवाडीह : रेलवे क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहने की शिकायत रेल कर्मचारियों ने रेल कार्य निरीक्षक से की है. जानकारी के अनुसार रेलवे डिपो में दो दिन से जलापूर्ति बाधित है, जिससे रेल कर्मियों खास कर रनिंग कर्मचारी (गार्ड व चालक) काफी परेशान हैं. फिलहाल मोटर पंप में आयी खराबी के कारण जलापूर्ति बाधित है. रेल अधिकारी ने मोटर पंप को ठीक करा कर नियमित जलापूर्ति कराने का आश्वासन दिया है.
