24 बीएआर 1पी बैठक में बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी व अन्य
बरवाडीह: रामनवमी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ संजय कुमार ने की. संचालन थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद ने किया. बैठक में शांतिपूर्ण व सौहार्द्र के वातावरण में रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया. बीडीओ ने पर्व के दौरान होनेवाली परेशानी की जानकारी ली.
वहीं सदस्यों ने पर्व के दौरान सभी चौक-चौराहे व पहाड़ी हनुमान मंदिर परिसर में पुरुष व महिला पुलिस की तैनाती का अनुरोध किया. मौके पर सीओ राकेश सहाय, द्वारिका प्रसाद, इकबाल सिंह, प्रदीप सिंह, अजय चंद्रवंशी, नान्हू सिंह, मो नसीम अंसारी, नंद किशोर प्रजापति, मुखिया कालो देवी, अवधेश मेहरा, रवींद्र राम, असलम खान, अशफाक मुन्ना, नंददेव सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. इधर, छिपादोहर थाना परिसर में थाना प्रभारी बिरजू गंझू की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर मुखिया रामधनी सिंह, राजू प्रसाद, चंदन प्रसाद, मुखिया सत्ररोहन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
