लातेहार जिला क्रिकेट टीम लोहरदगा रवाना

24 लेट 2- रवाना होने से पूर्व टीम के खिलाड़ी.लातेहार. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 आयु वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लातेहार जिला की टीम मंगलवार को लोहरदगा गयी. बुधवार को लातेहार की टीम अपना पहला मैच प सिंहभूम के साथ खेलेगी. यह जानकारी लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन […]

24 लेट 2- रवाना होने से पूर्व टीम के खिलाड़ी.लातेहार. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 आयु वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लातेहार जिला की टीम मंगलवार को लोहरदगा गयी. बुधवार को लातेहार की टीम अपना पहला मैच प सिंहभूम के साथ खेलेगी. यह जानकारी लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव चंद्रप्रकाश सिंह ने दी. टीम में प्रथम शौंडिक, आनंद सिंह, अहमद रजा, रामबाबू गुप्ता, गौतम सिंह, अभिषेक केरकेट्टा, निखिल आनंद, मो शाहिल, गौरव, मोहित कुमार, तौफिक अंसारी, अमन कुमार, ऋषभ राज व रौशन कुमार का नाम शामिल है. लोहरदगा रवाना होने से पूर्व जिला स्टेडियम में शोकसभा कर क्रिकेट खिलाड़ी लाल प्रमोद नाथ शाहदेव की मौत पर दो मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव चंद्रप्रकाश सिंह, अनिल कुमार सिंह, विष्णुदेव गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद, शिव गुप्ता, जावेद अख्तर, संजय सिंह, प्रकाश कुमार, नीरज कुमार, शैलेश कुमार, हरिओम पांडेय, मिठू सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >