लातेहार : सदर अस्पताल परिसर में सरयू एक्शन प्लान, जनजाति जागृति संघ एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है. मरीजों ने शिविर में किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने की बात पत्रकारों से कही.
जब पत्रकार सदर अस्पताल पहुंचे, तो रोगियों ने बताया कि यहां न तो खाने की व्यवस्था है और न ही सोने की. ऑपरेशन के बाद मरीजों को घर छोड़ने की भी व्यवस्था नहीं की गयी है. हालांकि कई मरीजों ने रात दो बजे खाना मिलने की बात कही. शिविर में ऑपरेशन कराने पहुंची मुनेश्वरी देवी, लक्ष्मण सिंह, सुकनी देवी, प्रहलाद सिंह, ब्रrादेव वृजिया, जगनधारी परहिया, तारामुनी कुंवर व शांति देवी ने शिविर में सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है.
