गारू : लातेहार उपायुक्त राय महिमापत रे के निर्देशानुसार प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. उदघाटन बीडीओ सह पीठासीन पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल एवं प्रमुख मंगल उरांव ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य लोगों तक इसका लाभ पहुंचाना है.
प्रमुख ने कहा कि लोक अदालत के जरिये छोटे-छोटे मामलों का निबटारा संभव हो सकेगा. लोक अदालत में लंबे समय से बैंक लोन के चल रहे पांच मामलों का समाधान किया गया. इसमें 11 हजार 65 रुपये बैंक ऋण जमा हुए. इसके अलावा इंदिरा आवास के छह एवं जमीन दाखिल खारिज के मामले निबटाये गये. मौके पर राजस्व सीआइ लखन तिर्की, डॉ सहेंद्र चौधरी, एसबीआइ शाखा प्रबंधक समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
