चिरंजीवी ने खुद रची थी अपहरण की कहानी

10 लेट 3- जानकारी देते थाना प्रभारी व हिरासत में चिरंजीवी.मामला प्रेम प्रसंग कालड़की के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई, तो चिरंजीवी ने घबरा कर यह कदम उठायालातेहार. बंदुआ ग्राम निवासी रघुनाथ प्रसाद के पुत्र चिरंजीवी के अपहरण की कहानी मनगढ़ंत निकली. लातेहार थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने सदर थाना परिसर में […]

10 लेट 3- जानकारी देते थाना प्रभारी व हिरासत में चिरंजीवी.मामला प्रेम प्रसंग कालड़की के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई, तो चिरंजीवी ने घबरा कर यह कदम उठायालातेहार. बंदुआ ग्राम निवासी रघुनाथ प्रसाद के पुत्र चिरंजीवी के अपहरण की कहानी मनगढ़ंत निकली. लातेहार थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने सदर थाना परिसर में पत्रकारों को बताया कि रघुनाथ प्रसाद ने अपने पुत्र चिरंजीवी के अपहरण होने की सूचना थाना को दी थी. सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई. इसी क्रम में चिरंजीवी क परिजनों को पता चला कि वह बरवाडीह में अपने फु आ के घर मंे है. सूचना मिलने के बाद परिजन बरवाडीह पहुंचे और चिरंजीवी को पकड़ कर लातेहार पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ के क्रम में पता चला कि चिरंजीवी का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था. इसकी जानकारी जब लड़की के परिजनों को हुई तो चिरंजीवी घबरा गया और उसने खुद के अपहरण का नाटक रच डाला. उसने अपनी दीदी को बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है. समाचार लिखे जाने तक चिरंजीवी पुलिस की हिरासत में था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >