10 चांद 3 : निर्मित कूप को देखते टीम के सदस्य. प्रतिनिधि, चंदवाराष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान (एनआइआरडी) हैदराबाद की टीम ने मंगलवार को बारियातू प्रखंड में चल रही मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण किया. अमरवाडीह पंचायत में मनरेगा की 16 योजना पूर्ण हो चुकी है. तीन सदस्यीय टीम में फेंकी जोसवा लिंगदोह, दिव्या श्री टोप्पो तथा ज्योति स्वरूपा शामिल थीं. टीम ने वित्तीय वर्ष 2011-12 व 12-13 में निर्मित कूप का जायजा लिया. लाभुक से मिल कर मनरेगा से संबंधित जानकारी प्राप्त की. बताया कि कार्य स्थल का निरीक्षण व लाभुकों के साक्षात्कार से मनरेगा की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा. ग्रामीण विकास विभाग व मनरेगा द्वारा ग्रामीणों के रहन-सहन व पलायन की वास्तविकता जानना ही उनका उद्देश्य है. मौके पर बीडीओ आफताब आलम के अलावे एइ दिनेश सिंह, बीपीओ अविनाश कुमार, जेइ प्रभात सरोज, पंचायत सेवक करमा उरांव व रोजगार सेवक त्रिवेणी राम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. ग्रामीणों ने मनरेगा में बकाया मजदूरी व लंबी प्रक्रिया द्वारा भुगतान की बात टीम को बतायी.
एनआइआरडी की टीम ने योजनाओं का निरीक्षण किया
10 चांद 3 : निर्मित कूप को देखते टीम के सदस्य. प्रतिनिधि, चंदवाराष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान (एनआइआरडी) हैदराबाद की टीम ने मंगलवार को बारियातू प्रखंड में चल रही मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण किया. अमरवाडीह पंचायत में मनरेगा की 16 योजना पूर्ण हो चुकी है. तीन सदस्यीय टीम में फेंकी जोसवा लिंगदोह, दिव्या श्री टोप्पो तथा […]
