जिला में हरित क्रांति लाने के उद्देश्य से 1986-87 में 92 उद्वह सिंचाई योजना बनी थी
लघु सिंचाई विभाग ने कराया था निर्माण
वर्तमान में सिर्फ चंदवा में तीन योजना कार्यरत है
सुनील कुमार
लातेहार : तेहार लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा वर्ष 1986-87 में जिले में हरित क्रांति लाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों में कुल 92 उद्वह सिंचाई योजना तैयार की गयी थी. वर्तमान में सिर्फ चंदवा प्रखंड में तीन योजना कार्यरत है और 89 डेड एसेट में तब्दील हो चुकी है.
बेकार पड़ी योजनाओं पर कोई विचार नहीं : जिले के अन्य प्रखंडों में दर्जनों उद्वह सिंचाई योजना मामूली रख-रखाव के अभाव में बेकार साबित हो रही है.
लघु सिंचाई विभाग ने पिछले एक सप्ताह में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से डैम जैसी सिंचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार के लिए निविदा आमंत्रित किया है, वहीं इन मामूली खर्च वाली बेकार पड़ी योजनाओं पर कोई विचार नहीं किया गया.
