9 लेट 1- प्रशिक्षण को संबोधित करते डॉ कन्हैया प्रसाद.लातेहार. सदर अस्पताल परिसर में पांच दिवसीय सहिया प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. उदघाटन सिविल सर्जन डॉ कन्हैया प्रसाद ने किया. उन्होंने कहा कि सहियाओं का दायित्व काफी बड़ा है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना आवश्यक है. सरकार द्वारा चलायी जा रही स्वास्थ्य योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना सहियाओं का प्रमुख कार्य है. गर्भवती महिला एवं शिशु विकास को लेकर सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है. इसका लाभ जरूरतमंदों को मिलना चाहिए. सहिया इसमें अहम भूमिका निभा सकती हैं. कार्यक्रम को डॉ एसके सिंह ने भी संबोधित किया. उन्होंने सहियाओं से प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की. मंच संचालन डीपीएम जया रेशमा खाखा ने किया. मौके पर डीएएम चंद्रकिरण प्रसाद, डॉ दीपशिखा व बंधु उरांव आदि उपस्थित थे.
फोटो जायेगा ...सहियाओं का दायित्व अहम : सिविल सर्जन
9 लेट 1- प्रशिक्षण को संबोधित करते डॉ कन्हैया प्रसाद.लातेहार. सदर अस्पताल परिसर में पांच दिवसीय सहिया प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. उदघाटन सिविल सर्जन डॉ कन्हैया प्रसाद ने किया. उन्होंने कहा कि सहियाओं का दायित्व काफी बड़ा है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना आवश्यक है. सरकार द्वारा चलायी जा रही स्वास्थ्य […]
