अलगडीहा गांव में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सह शतचंडी महायज्ञ का आयोजनबारियातू. साल्वे पंचायत के अलगडीहा गांव में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलश स्थापना के साथ हुआ. श्रद्धालुओं ने सुबह कटकोमा नदी से कलश में जल भर कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया. गाजे-बाजे के साथ जल यात्रा निकाली गयी. इसमें शामिल सैकड़ों बच्चियां व महिलाएं सिर पर कलश लिये मां अंबे का जयघोष कर रही थी. श्रीश्री 1008 शेष नारायणाचार्य जी महाराज की देख-रेख में आयोजन संपन्न हो रहा है. पंडित जितेंद्र पांडेय प्रवचन में मातेश्वरी की महिमा का बखान करेंगे. यजमान बिरसा भगत सपत्नीक हैं. मौके पर जिपस रीना देवी, प्रमुख शीतल कच्छप, मुखिया बिशुनदेव उरांव, जितेंद्र सिंह, महेश्वरी सिंह, महेंद्र प्रसाद, अनिरुद्ध प्रसाद साहू, महंगू साव समेत साल्वे, अलगडीहा, जुठाटांड़, दजुआ, बारिखाप, बारा, विश्रामपुर, गुरू साल्वे, इटके व आस-पास गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. पूर्णाहुति के बाद भंडारा होगा. सात दिनी महायज्ञ को लेकर माहौल भक्तिमय हो गया है.
कलश स्थापना के साथ महायज्ञ शुरू
अलगडीहा गांव में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सह शतचंडी महायज्ञ का आयोजनबारियातू. साल्वे पंचायत के अलगडीहा गांव में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलश स्थापना के साथ हुआ. श्रद्धालुओं ने सुबह कटकोमा नदी से कलश में जल भर कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया. […]
