चंदवा. झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक स्थानीय कृषि फार्म में धनेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई. श्री उरांव ने कहा कि आयोग द्वारा लातेहार में झारखंड अलग राज्य निर्माण के आंदोलन कारियों को चिह्नित करने हेतु नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गयी है. सूची पर आयोग को अंतिम निर्णय लेना है. इसी मामले को लेकर मोरचा द्वारा आठ अप्रैल को चंदवा में मौन जुलूस निकाला जायेगा. इसके बाद एक दिनी उपवास कार्यक्रम किया जायेगा. लोगों ने आंदोलनकारियों को सरकारी सुविधा मुहैया कराने की मांग की है. मौके पर रशीद खान, बेलस टोप्पो, अनिल मिंज, महेश उरांव, रामपाल उरांव, प्रमोद उरांव, मनोज प्रसाद, सुरेश उरांव, प्रमीला देवी, चंद्रदेव उरांव, जगेश्वर उरांव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
मोरचा का मौन जुलूस आठ अप्रैल को
चंदवा. झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक स्थानीय कृषि फार्म में धनेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई. श्री उरांव ने कहा कि आयोग द्वारा लातेहार में झारखंड अलग राज्य निर्माण के आंदोलन कारियों को चिह्नित करने हेतु नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गयी है. सूची पर आयोग को अंतिम निर्णय लेना है. इसी मामले को […]
