बेतला में दिखा एक और बाघ

बेतला (लातेहार) : पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया बेतला नेशनल पार्क में एक और बाघ देखा गया है. छह मार्च की रात 8.25 बजे कैमरा ट्रैप से उसकी तसवीर कैद की गयी है. इसकी तसवीर पूर्व में दिखे बाघ से भिन्न है. वन विभाग के पदाधिकारियों का दावा है कि यह दूसरा बाघ है. […]

बेतला (लातेहार) : पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया बेतला नेशनल पार्क में एक और बाघ देखा गया है. छह मार्च की रात 8.25 बजे कैमरा ट्रैप से उसकी तसवीर कैद की गयी है. इसकी तसवीर पूर्व में दिखे बाघ से भिन्न है. वन विभाग के पदाधिकारियों का दावा है कि यह दूसरा बाघ है. इससे पहले गत 18 फरवरी को भी बाघ दिखा था. 15 दिनों के बाद दूसरे बाघ के दिखने पर वनकर्मियों में हर्ष है. मालूम हो कि भारत के नौ टाइगर प्रोजेक्ट में पलामू टाइगर प्रोजेक्ट बेतला भी एक है.
डीजीपी भी देखने पहुंचे : बाघ दिखने की सूचना पर डीजीपी डीके पांडेय भी बेतला पहुंचे थे. पलामू के आयुक्त जेपी लकड़ा व डीआइजी ने भी बेतला का भ्रमण किया. हालांकि बाघ नहीं दिखा. बेतला में बाघ दिखायी पड़ने की सूचना पर पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
हाल ही में कोलकाता व आसपास के कई पर्यटक बेतला पहुंचे थे. कई वरीय पदाधिकारियों ने भी बेतला का दौरा किया.
‘‘ हाल में दिखे दोनों बाघों की तसवीर बिल्कुल अलग हैं. अलग-अलग जगहों पर इनकी गतिविधियों की सूचना लगातार मिल रही है, जिसकाअवलोकन पूरी सावधानी के साथ की जा रही है.
प्रेमजीत आनंद
कोर एरिया के डीएफओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >