बस दुर्घटना में व्यवसायी घायल

लातेहार. शहर के बाइपास चौक निवासी सह पशु आहार व्यवसायी बिहारी प्रसाद अग्रवाल सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज रांची में चल रहा है. जानकारी के अनुसार श्री अग्रवाल पारिवारिक कार्य से बस से पूर्णिया जा रहे थे. हजारीबाग के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों ने श्री अग्रवाल को […]

लातेहार. शहर के बाइपास चौक निवासी सह पशु आहार व्यवसायी बिहारी प्रसाद अग्रवाल सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज रांची में चल रहा है. जानकारी के अनुसार श्री अग्रवाल पारिवारिक कार्य से बस से पूर्णिया जा रहे थे. हजारीबाग के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों ने श्री अग्रवाल को हजारीबाग सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. उनके चेहरे एवं पैर में गंभीर चोट आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >