हेरहंज. प्रखंड के करनदाग गांव के समीप पुलिस व उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के बीच मुठभेड़ की सूचना है. सूत्रों के अनुसार टीएसपीसी का दस्ता करनदाग में था. इसी दौरान बालूमाथ पुलिस का सामना उग्रवादियों से हो गया. करीब 15 राउंड गोली चलने की खबर है. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना के बाद उग्रवादियों का दस्ता जंगल की ओर निकल गया. हालांकि पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं की है. डीएसपी रौशन गुडि़या ने भी घटना के बाबत कुछ नहीं कहा. वहीं हेरहंज थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी का मोबाइल ऑफ पाया गया.
करनदाग में पुलिस व टीएसपीसी के बीच मुठभेड़
हेरहंज. प्रखंड के करनदाग गांव के समीप पुलिस व उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के बीच मुठभेड़ की सूचना है. सूत्रों के अनुसार टीएसपीसी का दस्ता करनदाग में था. इसी दौरान बालूमाथ पुलिस का सामना उग्रवादियों से हो गया. करीब 15 राउंड गोली चलने की खबर है. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं […]
