वाहन चेकिंग अभियान चला

लातेहार. पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. मोंगर रोड के अलावा कई स्थानों पर सघन जांच की गयी. दोपहिया वाहनों को रोक कर कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस एवं डिक्की की जांच की गयी. बाइक पर ट्रिपल सवारी करनेवालों को […]

लातेहार. पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. मोंगर रोड के अलावा कई स्थानों पर सघन जांच की गयी. दोपहिया वाहनों को रोक कर कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस एवं डिक्की की जांच की गयी. बाइक पर ट्रिपल सवारी करनेवालों को रोक कर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया. जांच के दौरान कई नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गये, हालांकि उन्हें भी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. वहीं सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से लगाये गये वाहनों को हटवाया गया. वाहनों को बालिका उच्च विद्यालय के पास बने पड़ाव में लगाने का निर्देश दिया गया. चेकिंग में एसआइ रवि संजय टोप्पो सदल बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >