मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों का प्रदर्शन

लातेहार झारखंड विद्युत सप्लाइ तकनीकी श्रमिक संघ मेदिनीनगर एरिया बोर्ड के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत प्रमंडल लातेहार कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के बाद परिसर में एक बैठक की गयी. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने की. उन्होंने कहा कि 25 सितंबर 2014 को झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड […]

लातेहार झारखंड विद्युत सप्लाइ तकनीकी श्रमिक संघ मेदिनीनगर एरिया बोर्ड के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत प्रमंडल लातेहार कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया.

प्रदर्शन के बाद परिसर में एक बैठक की गयी. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने की. उन्होंने कहा कि 25 सितंबर 2014 को झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की निर्णायक मंडली की बैठक में नियुक्ति नियमावली, पांच लाख रुपये का ग्रुप बीमा, अनुबंध कर्मियों को समान मेडिकल सुविधा, दो लाख 50 हजार रुपये का दुर्घटना बीमा एवं वरीयता के आधार पर भुगतान से संबंधित कई मांगों को सर्वसम्मति से पारित किया गया था, लेकिन छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी लिये गये निर्णयों की अधिसूचना जारी नहीं हो सकी है.

श्री राय ने बताया कि संघ द्वारा उपरोक्त मांगों के समर्थन एवं झारखंड ऊर्जा विकास लिमिटेड की वादा खिलाफी के विरोध में तीन मार्च को झारखंड विधानसभा का घेराव एवं उसी तिथि की रात्रि 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा. बैठक में श्रमिक संघ के महासचिव अमित कुमार कश्यप ने अवधि विस्तार एवं चार माह का लंबित मानदेय का भुगतान करने की मांग की. मौके पर मो मोख्तार आलम, मेघनाथ साहनी, सुधीर नायक, विकास कुमार, विजय कुमार यादव, धीरेंद्र पांडेय, प्रकाश राम, अवधेश सिंह, धनंजय कुमार, अरविंद मांझी, छोटन यादव, बालो साव, मो तैयब अंसारी, चंद्रदेव यादव, रामजी यादव, मथुरा प्रसाद, अमित प्रसाद, योगेंद्र सिंह, नन्हकु यादव, फनींद्र सिंह, मंटू कुमार वर्मा, अजय राम वर्मा व सकेंद्र प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >