पीएम का पुतला फूंका, अध्यादेश की प्रति जलायी

रामगढ़. भूमि अध्यादेश के विरोध में झारखंड राज्य किसान सभा, एआइवाइएफ व भाकपा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सुभाष चौक के समीप प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया. इससे पूर्व मंजूर भवन जिला पार्टी कार्यालय से लेकर सुभाष चौक तक जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व किसान सभा के प्रदेश सचिव मंगल सिंह ओहदार, महेंद्र […]

रामगढ़. भूमि अध्यादेश के विरोध में झारखंड राज्य किसान सभा, एआइवाइएफ व भाकपा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सुभाष चौक के समीप प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया.

इससे पूर्व मंजूर भवन जिला पार्टी कार्यालय से लेकर सुभाष चौक तक जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व किसान सभा के प्रदेश सचिव मंगल सिंह ओहदार, महेंद्र पाठक व साबीर अंसारी ने किया. मौके पर मंगल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर व किसान विरोधी है.

महेंद्र पाठक ने कहा कि भूमि अध्यादेश देश के किसानों के लिए काला अध्यादेश है. साबीर अंसारी ने भी अपने विचार रखे. मौके पर भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां जलायी गयी. इस अवसर पर मेवालाल प्रसाद, नेमन यादव, सुजीत कुमार, चितरंजन महतो, ईश्वर महतो, विजयनंदन मिश्र, जगदीश प्रसाद, जर्नादन गिरि, ललकु महतो, बीएन ओहदार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >