पेंटावैलेंट वैक्सीन का शुभारंभ 26 से

लातेहार. शून्य से पांच वर्ष के बच्चों में होनेवाली बीमारियों की रोकथाम के लिए 26 फरवरी से सदर अस्पताल में पेंटावैलेंट वैक्सीन की लांचिंग की जायेगी. यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ कन्हैया प्रसाद ने दी. बताया कि उपायुक्त राय महिमापत रे द्वारा इसका शुभारंभ किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पहले यह वैक्सीन सिर्फ आठ राज्यों […]

लातेहार. शून्य से पांच वर्ष के बच्चों में होनेवाली बीमारियों की रोकथाम के लिए 26 फरवरी से सदर अस्पताल में पेंटावैलेंट वैक्सीन की लांचिंग की जायेगी. यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ कन्हैया प्रसाद ने दी. बताया कि उपायुक्त राय महिमापत रे द्वारा इसका शुभारंभ किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पहले यह वैक्सीन सिर्फ आठ राज्यों में उपलब्ध था, लेकिन अब इसे 12 राज्यों में उपलब्ध कराया गया है. यह वैक्सीन शिशुओं को डिप्थीरिया, टेटनस, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी एवं हिब से मुक्ति दिलाता है. सिविल सर्जन ने बताया कि जन्म के बाद पहला टीका डेढ़ महीने में, दूसरा ढाई एवं तीसरा साढ़े तीन महीने में दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >