झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान शिविर 27 को

बरवाडीह. प्रखंड के झारखंड आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों की पहचान के लिए 27 फरवरी को अंचल कार्यालय परिसर में शिविर लगाया जायेगा. यह जानकारी अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान कर सरकारी लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. झारखंड […]

बरवाडीह. प्रखंड के झारखंड आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों की पहचान के लिए 27 फरवरी को अंचल कार्यालय परिसर में शिविर लगाया जायेगा. यह जानकारी अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान कर सरकारी लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. झारखंड आंदोलनकारी अपने आंदोलन से जुड़े प्रमाण व दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होंगे. शिविर में उनकी पहचान करते हुए उनसे प्राप्त आवेदन को जिला आंदोलनकारी नोडल पदाधिकारी के पास भेजा जायेगा. शिविर में आंदोलनकारी के आश्रित भी अपना प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर आवेदन दे सकते हैं, ताकि उन्हें सरकारी लाभ दिया जा सके. सीओ ने झारखंड आंदोलन से जुड़े सभी आंदोलनकारियों से शिविर में आकर अपने पक्ष के साथ आवेदन देने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >