लातेहार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य के निर्देश पर मंडल कारा लातेहार में जेल अदालत का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार दिनेश ने 24 से 28 फरवरी तक व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित मेगा लोक अदालत से लाभ उठाने की अपील उपस्थित लोगों से की. एसडीजेएम कौशिक मिश्रा ने मध्यस्थता केंद्र एवं प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं से बंदियों को अवगत कराया. प्रभारी न्यायाधीश विशाल गौरव ने सुलह-समझौता से संबंधित मामलों के निष्पादन पर बल दिया. अदालत में दो मामले प्रस्तुत किये गये. लेकिन दोनों मामले संज्ञेय अपराध के होने के कारण निष्पादन नहीं किया जा सका. धन्यवाद ज्ञापन जेल अधीक्षक ने किया.
जेल अदालत में दो मामले आये, निष्पादन नहीं
लातेहार. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य के निर्देश पर मंडल कारा लातेहार में जेल अदालत का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार दिनेश ने 24 से 28 फरवरी तक व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित मेगा लोक अदालत से […]
