25 के कार्यक्रम में हर बूथ से 25 कार्यकर्ता भाग लें : पंकज

21 लेट 3- बैठक में झाविमो कार्यकर्ता.लातेहार. विधायक प्रकाश राम द्वारा 25 फरवरी को आहूत प्रदूषण मुक्त चंदवा कार्यक्रम सफल बनाने एवं रूपरेखा तय करने को लेकर झाविमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ से कम से कम […]

21 लेट 3- बैठक में झाविमो कार्यकर्ता.लातेहार. विधायक प्रकाश राम द्वारा 25 फरवरी को आहूत प्रदूषण मुक्त चंदवा कार्यक्रम सफल बनाने एवं रूपरेखा तय करने को लेकर झाविमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ से कम से कम 25 कार्यकर्ता भाग लेंगे. टोरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कोयले की रैक लोडिंग एवं बॉक्साइट लोडिंग के कारण चंदवा शहर में प्रदूषण के खिलाफ विधायक द्वारा टोरी स्टेशन में सभा को संबोधित किया जायेगा. इससे पूर्व रैली निकाली जायेगी. मौके पर केंद्रीय सदस्य अमलेश कुमार सिंह, महासचिव सह प्रखंड उप प्रमुख समशुल होदा, उपाध्यक्ष पवन कुमार, अनिल कुमार सिंह, जावेद अख्तर, कौशल कुमार सिंह, मो उमर, इनायत, करीम अंसारी, उमाकांत प्रसाद, मिंकू प्रसाद, इसराफिल अंसारी, प्रखंड कमेटी के सदस्य एवं पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >