सेविकाओं को सात माह से नहीं मिला है मानदेय

चंदवा. प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं को सात माह से मानदेय नहीं मिला है. बार-बार मानदेय की मांग कर वे थक चुकी हैं. नाम न छापने की शर्त पर सेविकाओं ने बताया कि होली का त्योहार नजदीक है. लगातार पैसे नहीं मिलने से घर का बजट बिगड़ गया है. यही नहीं पिछले पांच माह से पोषाहार […]

चंदवा. प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं को सात माह से मानदेय नहीं मिला है. बार-बार मानदेय की मांग कर वे थक चुकी हैं. नाम न छापने की शर्त पर सेविकाओं ने बताया कि होली का त्योहार नजदीक है. लगातार पैसे नहीं मिलने से घर का बजट बिगड़ गया है. यही नहीं पिछले पांच माह से पोषाहार खरीदने के लिए भी राशि का आवंटन नहीं मिला है. पोषाहार के नाम पर समय-समय पर रेडी टू इट पैकेट ही मिल रहा है. पोषाहार की राशि नहीं मिलने से अब दुकानदार भी उधार नहीं दे रहे है. ऐसे में वे बड़ी पसोपेश में है. केंद्र के संचालन में दिक्कत आ रही है. सेविकाओं ने उच्चाधिकारियों से होली के पूर्व मानदेय भुगतान की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >