झाविमो नेता मिले थानेदार से, नाराजगी जतायी

21 लेट 4- थानेदार से बातचीत करते झाविमो नेता.झाविमो नगर अध्यक्ष से अभद्र व्यवहार का मामलालातेहार. झाविमो नगर अध्यक्ष राकेश कुमार साहू के साथ सदर थानेदार रमेश कुमार सिंह द्वारा कथित अभद्र व्यवहार से क्षुब्ध झाविमो नेताओं ने शनिवार को थानेदार श्री सिंह से मिल कर अपनी नाराजगी जाहिर की. इससे पूर्व एक बैठक कर […]

21 लेट 4- थानेदार से बातचीत करते झाविमो नेता.झाविमो नगर अध्यक्ष से अभद्र व्यवहार का मामलालातेहार. झाविमो नगर अध्यक्ष राकेश कुमार साहू के साथ सदर थानेदार रमेश कुमार सिंह द्वारा कथित अभद्र व्यवहार से क्षुब्ध झाविमो नेताओं ने शनिवार को थानेदार श्री सिंह से मिल कर अपनी नाराजगी जाहिर की. इससे पूर्व एक बैठक कर झाविमो नेताओं ने थानेदार द्वारा किये गये दुर्व्यवहार की निंदा की. कहा गया कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा. हालांकि पुलिस अधीक्षक व उपाधीक्षक के मुख्यालय में नहीं रहने के कारण झाविमो नेताओं की उनसे मुलाकात नहीं हो पायी. इसके बाद झाविमो नेता व कार्यकर्ता सदर थाना पहुंचे. थाना प्रभारी से इस घटना को लेकर खेद प्रकट करने की मांग करने लगे. बाद में दोनों पक्षों के बीच सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई. इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पवन कुमार, प्रखंड उप प्रमुख समशुल होदा, जावेद अख्तर, अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, लाल आशीष नाथ शाहदेव, रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >