19 आदिवासी युवक-युवती गुवाहाटी रवाना हुए

18 लेट 4 – रवानगी से पूर्व कमांडेंट के साथ युवक-युवती.आदिवासी युवा सम्मेलन में भाग लेंगेलातेहार. सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन के कमांडेंट एसडी पांडेय ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी मौका मिलना चाहिए. वे प्रखंड मुख्यालय में सातवें आदिवासी युवा सम्मेलन (गुवाहाटी) में भाग लेने जानेवाले 19 आदिवासी युवक-युवतियों के रवानगी कार्यक्रम में […]

18 लेट 4 – रवानगी से पूर्व कमांडेंट के साथ युवक-युवती.आदिवासी युवा सम्मेलन में भाग लेंगेलातेहार. सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन के कमांडेंट एसडी पांडेय ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी मौका मिलना चाहिए. वे प्रखंड मुख्यालय में सातवें आदिवासी युवा सम्मेलन (गुवाहाटी) में भाग लेने जानेवाले 19 आदिवासी युवक-युवतियों के रवानगी कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से प्रतिभावान युवक-युवतियों का चयन कर आदिवासी युवा सम्मेलन में भाग लेने के लिए भेजा जा रहा है. इसका उद्देश्य इन युवक-युवतियों को बाहर के रहन-सहन, खान-पान व संस्कृति से अवगत कराना है. यह स्कील डेवलपमेंट कार्यक्रम है. युवाओं को वहां काफी कुछ सीखने को मिलेगा. द्वितीय कमांडेंट गोपाल यादव ने कहा कि यह सात दिवसीय कार्यक्रम है. टीम में पांच युवती एवं 14 युवक शामिल हैं. सभी अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी साथ ले जा रहे हैं. अगर इन्हें वहां रोजगार का कोई अवसर मिलता है, तो कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि झारखंड से कुल 276 युवक-युवतियों का इस कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है. लातेहार की टीम में युवतियों के साथ सब इंस्पेक्टर होरव प्रिया प्रधान एवं युवकों के साथ सब इंस्पेक्टर एसपी गोन शामिल होंगे. मौके पर एके सिंह व नेहरूयुवा केंद्र के रामाशीष चौधरी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >