मतदाता सूची को आधार से जोड़ने का कार्य तेज करें : बीडीओ

18 लेट-4- बैठक में उपस्थित अधिकारी.लातेहार. प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बीडीओ उत्तम प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. सभी बीएलओ को मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने का उद्देश्य फर्जी एवं दुबारा प्रविष्ट […]

18 लेट-4- बैठक में उपस्थित अधिकारी.लातेहार. प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बीडीओ उत्तम प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. सभी बीएलओ को मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची को आधार कार्ड से जोड़ने का उद्देश्य फर्जी एवं दुबारा प्रविष्ट मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाना है. मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने पर वैसे मतदाताओं की भी पहचान हो जायेगी, जिनका नाम एक से अधिक जगहों पर मतदाता सूची में अंकित है. उन्होंने इस कार्य को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया. कहा कि कोताही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ ने आम मतदाताओं से भी अपने मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जुड़वाने की अपील की है. बैठक में अतुल कुमार, पवन कुमार, अनूप कुमार, प्रदीप कुमार व गोविंद सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >