प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना उद्देश्य

लातेहार : पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस ने कहा कि पुलिस व पब्लिक के बीच की खाई कम हो इसके लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कई प्रयास किये जा रहे हैं. डॉ राज जिला स्टेडियम में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित थाना स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा […]

लातेहार : पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस ने कहा कि पुलिस व पब्लिक के बीच की खाई कम हो इसके लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कई प्रयास किये जा रहे हैं. डॉ राज जिला स्टेडियम में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित थाना स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि पुलिस व पब्लिक के बीच सौहार्द का वातावरण बन रहा है. ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है.
उन्होंने टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले 17 खिलाड़ियों का चयन कर जिला स्तरीय टीम बनाने की भी बात कही. कहा कि यह टीम सामुदायिक पुलिसिंग के तहत राज्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में लातेहार जिला का प्रतिनिधित्व करेगी. सीआरपीएफ 11 वीं के कमांडेंट एसडी पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन से पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदलेगा. आज खेल कैरियर का एक विकल्प बन कर उभर रहा है. सीआरपीएफ 214 वीं के कमांडेंट पी मनोज कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलना ही चाहिए. यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा.
स्वागत भाषण में अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार भारती ने बताया कि टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही हैं. टीमों को दो भागों में बांटा गया है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने से अपील की.
मंच संचालन स्वर संगम के आशीष टैगोर ने किया. मौके पर प्रशिक्षु आइपीएस हरि लाल चौहान, एसडीपीओ रोशन गुड़िया, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक केसी मिश्र, पुलिस लाइन के सार्जेट व मेजर तथा थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >