14 बीएआर 2पी मेला स्थल पर उमड़ी भीड़बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में मकर संक्रांति पारंपरिक तरीके से मना. मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने औरंगा-कोयल संगम तट, पंपूकल, उत्तरी कोयल मंडल डैम परिसर, गरम झरना समेत अन्य नदियों में स्नान किया. ध्यान-दान के बाद बाद चूड़ा, दही व तिलकुट का आनंद उठाया. कहीं-कहीं 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाया जायेगा. औरंगा-कोयल संगम पर लगा मेला : मकर संक्रांति के मौके पर औरंगा-कोयल संगम तट पर मेला लगा. आसपास के लोगों ने नदी में स्नान किया व मेला का लुत्फ उठाया. गरम झरना में लगनेवाले मेले में भी भीड़-भाड़ रही.पिकनिक मनाया : प्रखंड के नदी तटों के किनारे कई लोगों ने पिकनिक का आनंद उठाया. नववर्ष में पिकनिक मनाने का सिलसिला अब भी जारी है. पंपूकल व कोयल संगम तट समेत अन्य स्थलों पर लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाते देखे गये.
स्नान-ध्यान के बाद मेले का आनंद उठाया
14 बीएआर 2पी मेला स्थल पर उमड़ी भीड़बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में मकर संक्रांति पारंपरिक तरीके से मना. मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने औरंगा-कोयल संगम तट, पंपूकल, उत्तरी कोयल मंडल डैम परिसर, गरम झरना समेत अन्य नदियों में स्नान किया. ध्यान-दान के बाद बाद चूड़ा, दही व तिलकुट का आनंद […]
