मांगों को लेकर रेलकर्मियों का विरोध प्रदर्शन

लातेहार. रेल कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर इसीआरकेयू का विरोध सप्ताह मंगलवार से शुरू है. कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा कर विरोध प्रदर्शन किया. इसीआरकेयू के संतोष तिवारी ने बताया कि सरकार की मजदूर विरोधी नीति का विरोध किया जा रहा है. जो 17 जनवरी तक जारी रहेगा. पहले दिन के आंदोलन को उन्होंने […]

लातेहार. रेल कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर इसीआरकेयू का विरोध सप्ताह मंगलवार से शुरू है. कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा कर विरोध प्रदर्शन किया. इसीआरकेयू के संतोष तिवारी ने बताया कि सरकार की मजदूर विरोधी नीति का विरोध किया जा रहा है. जो 17 जनवरी तक जारी रहेगा. पहले दिन के आंदोलन को उन्होंने सफल बताया. मांगों में वेतन पुनरीक्षण एक जनवरी 2014 से लागू करने, प्रत्येक पांच वर्ष के अंतराल पर वेतन पुनरीक्षण, रेलवे एवं रक्षा सेवाओं में निजीकरण रोकने, भरती एवं पदों के सृजन पर रोक हटाने, सेवा काल के दौरान पांच पदोन्नति की व्यवस्था, नियत समय पर बोनस भुगतान, अनुकंपा आधारित नियुक्ति हेतु नियम विरुद्ध सीमा को हटाने की मांग शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >