बरवाडीह. पहाड़ी हनुमान मंदिर निर्माण कमेटी की बैठक अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में बाबा चौक स्थित यूनियन कार्यालय में हुई. मंदिर निर्माण को लेकर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गयी. छत ढलाई में मिले सहयोग के लिए सबों का आभार प्रकट किया गया. गुंबद निर्माण व शेष कार्यों को पूरा करने पर चर्चा हुई. कई सदस्यों ने छत पर सीढ़ी निर्माण की बात कही, जिसका कुछ सदस्यों ने विरोध किया. जन सहयोग से शेष कार्यों को पूरा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुखिया कालो देवी, निरंजन सिंह, शिक्षक नंददेव राम, गौतम पंटडी, उमेश प्रसाद यादव, भरत प्रसाद सिंह, अजय कुमार पांडेय, विवेकानंद बासु, मुखिया हुलास सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
मंदिर निर्माण को लेकर हुए कार्यों की समीक्षा
बरवाडीह. पहाड़ी हनुमान मंदिर निर्माण कमेटी की बैठक अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में बाबा चौक स्थित यूनियन कार्यालय में हुई. मंदिर निर्माण को लेकर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गयी. छत ढलाई में मिले सहयोग के लिए सबों का आभार प्रकट किया गया. गुंबद निर्माण व शेष कार्यों को पूरा करने पर […]
