राजस्व वसूली में आयेगी तेजी : सीओ

बरवाडीह. प्रखंड के सभी पंचायतों में राजस्व वसूली में तेजी लायी जायेगी. इसके लिए प्रखंड में 19 व 20 को विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने पत्रकारों को दी. बताया कि लातेहार जिला अपर समाहर्ता अनिल कुमार के निर्देश पर राजस्व की वसूली जोर-शोर से की जा रही है. […]

बरवाडीह. प्रखंड के सभी पंचायतों में राजस्व वसूली में तेजी लायी जायेगी. इसके लिए प्रखंड में 19 व 20 को विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने पत्रकारों को दी.

बताया कि लातेहार जिला अपर समाहर्ता अनिल कुमार के निर्देश पर राजस्व की वसूली जोर-शोर से की जा रही है. इस वर्ष मार्च के अंत तक विशेष अभियान चला कर राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा. सीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों राजस्व वसूली हेतु 19 व 20 जनवरी को विशेष शिविर लगाया जायेगा. उन्होंने प्रखंड के सभी भू धारकों को रसीद नवीकरण के लिए विशेष शिविर में शुल्क जमा कर नयी रसीद कटाने की अपील की है.

सीओ ने कहा कि हल्का नंबर एक के पोखरी कला पंचायत सचिवालय में पोखरीकला, केचकी व बेतला पंचायत की रसीद काटी जायेगी. जबकि बरवाडीह मुख्यालय में बरवाडीह व मंगरा पंचायत, खुरा पंचायत में छेंचा व खुरा पंचायत, मोरवाई कला पंचायत में मोरवाई, छिपादोहर पंचायत सचिवालय में छिपादोहर, कुचिला व उकामांड पंचायत, वहीं केड, लात, मुुंडू, चूंगरू व गणेशपुर पंचायत में उसी पंचायत की राजस्व की वसूली की जायेगी. उन्होंने इस वित्तीय वर्ष की रसीद आवश्यक रूप से संबंधित पंचायत सचिवालय में कटाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >