26 को मिलेगा प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र : डीसी

लातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार ने जिला शिक्षा स्थापना समिति की समीक्षा बैठक में कहा कि 26 जनवरी को प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को पूर्ण कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. जिला शिक्षा अधीक्षक सह सचिव पुरुषोत्तम रमाकांत पांडेय ने प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षक नियुक्ति (वर्ग एक से पांच) हेतु औपबंधिक मेधा सूची के […]

लातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार ने जिला शिक्षा स्थापना समिति की समीक्षा बैठक में कहा कि 26 जनवरी को प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को पूर्ण कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. जिला शिक्षा अधीक्षक सह सचिव पुरुषोत्तम रमाकांत पांडेय ने प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षक नियुक्ति (वर्ग एक से पांच) हेतु औपबंधिक मेधा सूची के अंतिम प्रकाशन हेतु प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा. समिति द्वारा जिले में प्राथमिक एवं उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति हेतु तैयार औपबंधिक मेधा सूची दैनिक अखबार एवं वेबसाइट पर प्रकाशन कर 16 जनवरी तक अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगने का निर्णय लिया गया.

कहा गया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा. नियुक्ति हेतु तैयार औपबंधिक मेधा सूची के अभ्यर्थियों के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच हेतु दो कमेटी गठित की गयी. कमेटी द्वारा प्रमाण पत्रों की जांच बहुउद्देश्यीय भवन में 19 व 20 जनवरी को पूर्वाह्न 10 से शाम पांच बजे तक किया जायेगा. कमेटी एक में अपर समाहर्ता को वरीय पदाधिकारी बनाया गया है.

जबकि सदस्यों में ़जिला शिक्षा पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, बालूमाथ शामिल किये गये हैं. जबकि कमेटी दो में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक को वरीय प्रभारी बनाया गया है. सदस्यों में जिला शिक्षा अधीक्षक, अंचल पदाधिकारी गारू शामिल हैं. कमेटी प्रमाण पत्रों की जांच कर सूची जिला शिक्षा अधीक्षक को उपलब्ध करायेगी. बैठक में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु तैयार औपबंधिक मेधा सूची में तीन प्रतिशत नि:शक्त अभ्यर्थियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >