योजनाओं के चयन को लेकर ग्रामसभा आज से

बारियातू. प्रखंड में आइपीपीइ (वार्षिक कार्य योजना) के तहत विकास योजनाओं के चयन हेतु शनिवार से ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा. प्रखंड के नौ पंचायत में 10 से 15 जनवरी तक ग्रामसभा की जायेगी. तिथि की घोषणा कर दी गयी है. ग्रामसभा के सफल संचालन हेतु प्रत्येक पंचायत में पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं. इनमें […]

बारियातू. प्रखंड में आइपीपीइ (वार्षिक कार्य योजना) के तहत विकास योजनाओं के चयन हेतु शनिवार से ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा. प्रखंड के नौ पंचायत में 10 से 15 जनवरी तक ग्रामसभा की जायेगी. तिथि की घोषणा कर दी गयी है. ग्रामसभा के सफल संचालन हेतु प्रत्येक पंचायत में पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं. इनमें फुलसू पंचायत में राजीव रंजन, बारियातू व गोनिया में अजीत रंजन, अमरवाडीह व शिबला में राहुल रंजन, बालूभांग व डाढ़ा में पवन कुमार सिंह, साल्वे में अविनाश कुमार व टोंटी में प्रभात सरोज शामिल हैं. पर्यवेक्षक उक्त स्थान पर वार्षिक कार्य योजना के तहत ग्राम सभा की निगरानी व योजना चयन में भाग लेंगे. प्रखंड के नौ पंचायत अंतर्गत 54 गांव के लोग लाभान्वित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >