बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

लातेहार. शहरवासी इन दिनों बिजली की आंखमिचौली से खासे परेशान हैं. घंटो बिजली गुल रह रही है. बुधवार की पूरी रात लोगों ने बिन बिजली गुजारी. गुरुवार की सुबह छह बजे बिजली सेवा बहाल हुई. इसके बाद नौ बजते- बजते फिर बिजली गुल हो गयी, जो एक बजे के बाद बहाल हुई. अनियमित इस बिजली […]

लातेहार. शहरवासी इन दिनों बिजली की आंखमिचौली से खासे परेशान हैं. घंटो बिजली गुल रह रही है. बुधवार की पूरी रात लोगों ने बिन बिजली गुजारी. गुरुवार की सुबह छह बजे बिजली सेवा बहाल हुई. इसके बाद नौ बजते- बजते फिर बिजली गुल हो गयी, जो एक बजे के बाद बहाल हुई. अनियमित इस बिजली से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गयी है. इस संबंध में विभागीय अभियंताओं से पूछने पर बताया कि ऊपर से ही बिजली सप्लाई कम है और लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति की जा रही है. ज्ञात हो कि सीसीएल कर्मियों की हड़ताल के कारण बिजली उत्पादन केंद्रों में कोयला का स्टॉक कम हो गया है, इसका असर बिजली उत्पादन पर पड़ रहा है.२

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >