आय- व्यय को लेकर प्रशिक्षण

तसवीर-8 लेट-6- प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारी व अन्य प्रतिनिधि)लातेहार. समाहरणालय लातेहार के बेसमेंट में लातेहार एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्यशियों द्वारा विधानसभा चुनाव 2014 के दौरान चुनाव प्रचार समेत सभी प्रकार के खर्चे का ब्योरा जमा करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान चुनाव मैदान में रहे सभी प्रत्याशियों को किये […]

तसवीर-8 लेट-6- प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारी व अन्य प्रतिनिधि)लातेहार. समाहरणालय लातेहार के बेसमेंट में लातेहार एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्यशियों द्वारा विधानसभा चुनाव 2014 के दौरान चुनाव प्रचार समेत सभी प्रकार के खर्चे का ब्योरा जमा करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान चुनाव मैदान में रहे सभी प्रत्याशियों को किये गये व्यय का विवरणी चुनाव आयोग द्वारा विहित प्रपत्र में भरे जाने की तकनीकी बिंदुओं के बारे में जिला निर्वाचन व्यय कोषांग के पदाधिकारियों द्वारा प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों को बताया गया. प्रशिक्षण में यह बताया गया कि खचार्े का ब्योरा ठीक तरीके से नहीं दिये जाने पर निर्वाचन आयोग के सुसंगत नियमानुसार कार्रवाई संभव है. मौके पर निदेशक डीआरडीए संजय भगत, जिला योजना पदाधिकारी निर्मल कुमार झा तथा निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >