जनता दरबार सह विकास मेला 10 को

चंदवा. राज्य सरकार के आदेशानुसार उपायुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर प्रखंड के बारी गांव में शनिवार 10 जनवरी को विकास मेला सह जनता दरबार का आयोजन किया गया है. रामवि बारी परिसर में मत्स्य, भूमि सरंक्षण, पेयजल व स्वच्छता विभाग, राजस्व, यूआइडी (आधार), कृषि (आत्मा), स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम (स्वयं सहायता समूह), राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा […]

चंदवा. राज्य सरकार के आदेशानुसार उपायुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर प्रखंड के बारी गांव में शनिवार 10 जनवरी को विकास मेला सह जनता दरबार का आयोजन किया गया है. रामवि बारी परिसर में मत्स्य, भूमि सरंक्षण, पेयजल व स्वच्छता विभाग, राजस्व, यूआइडी (आधार), कृषि (आत्मा), स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम (स्वयं सहायता समूह), राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, मनरेगा, बाल विकास समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, सर्व शिक्षा अभियान, प्रधान मंत्री जन-धन योजना, आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, सभी राष्ट्रीय कृत बैंक व एनजीओ द्वारा मेला में स्टॉल लगाया जायेगा. जन समस्याओं को सूची बद्ध कर निवारण किया जायेगा. प्रखंड व अंचल कर्मियों को विकास मेला की तैयारी की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. सभी अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी सूचना दे दी गयी है. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण लातेहार के पत्रांक 03, दिनांक 2 जनवरी 2015 द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है. उक्त जानकारी बीडीओ देवानंद राम व सीओ रविश राज सिंह ने दी. तैयारी जोरों पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >