हेडलाइन...लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर आघात

फोटो फाइल : 8 चांद 1 : शोक व्यक्त करते पत्रकार पेरिस की घटना की मजम्मत बारियातू/ बालूमाथ/हेरहंज/चंदवा. फ्रांस के पेरिस शहर में बुधवार को पत्रिका शार्ली एब्दो के दफ्तर में हुए आतंकी हमले में मारे गये संपादक समेत 10 पत्रकार के निधन पर जिला के चंदवा, बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज के पत्रकारों ने शोक […]

फोटो फाइल : 8 चांद 1 : शोक व्यक्त करते पत्रकार पेरिस की घटना की मजम्मत बारियातू/ बालूमाथ/हेरहंज/चंदवा. फ्रांस के पेरिस शहर में बुधवार को पत्रिका शार्ली एब्दो के दफ्तर में हुए आतंकी हमले में मारे गये संपादक समेत 10 पत्रकार के निधन पर जिला के चंदवा, बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है. घटना की तीव्र निंदा की है. कहा कि मीडिया हाउस पर हमला लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर आघात है. साथ ही मेदिनीनगर के पत्रकार उमेश गोमेद के असमय निधन पर भी शोक जताया है. दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि दी गयी. मौके पर अरशद आजमी, ददन कुमार सोनी, सतेंद्र कुमार, राजीव कुमार, गुफरान राज, संजय राम, प्रदीप यादव, रूपेंद्र जायसवाल, एम शमीम, जावेद अख्तर, शकील जैदी, सचिदानंद जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, शशि भूषण प्रसाद, शशि शेखर, अजय वैद्य, सुमित कुमार, सुरेंद्र वैद्य, राजेश चंद्र पांडेय, मो इरफान, दीपक भगत, प्रभाकर मिश्र, रोशन गुप्ता, विनय विद्यार्थी समेत अन्य लोग शामिल हैं. लोगों ने कहा कि ऐसी घटना समाज के लिये शर्मनाक है. दुनिया के पत्रकारों से आगे आने का आह्वान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >