फोटो फाइल : 8 चांद 3 : कंबल देते मुखिया व वार्ड सदस्य.चंदवा. जिला प्रशासन द्वारा बढ़ती ठंड के मद्देनजर असहायों के लिए उपलब्ध कराये गये कंबल का पंचायत वार वितरण शुरू कर दिया गया है. गुरुवार को अलौदिया पंचायत सचिवालय में मुखिया सीतामनी देवी, वार्ड सदस्य भुखली देवी व रसीद मियां ने असहायों के बीच 45 कंबल बांटे. टुढ़ामू व अलौदिया गांव के दर्जनों महिला-पुरुष मौजूद थे. ज्ञात हो कि पिछले एक पखवारे से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिला प्रशासन इस दिशा में मुखर हो रहा है. प्रखंड कार्यालय को 765 कंबल उपलब्ध कराया गया है. इसके पूर्व लातेहार जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन सिकनी द्वारा बारी, बनहरदी, सांसग, सेरक व चेतर पंचायत में अब तक 1650 कंबल व 500 शॉल बांटे गये हंै. हिंडालकों द्वारा भी रेलवे स्टेशन, नगर, नेताजी सुभाष चौक समेत आस-पास के मोहल्लों में करीब 300 कंबल बांटे गये हंै. अलाव की व्यवस्था भी करायी है. कंबल वितरण कर सूची प्रखंड कार्यालय को सौंपी जायेगी. पंचायत प्रतिनिधियों ने आबादी के लिहाज से 45 कंबल को अपर्याप्त बताया है. उपायुक्त से अतिरि२क्त कंबल की मांग की है.
अलौदिया पंचायत में कंबल वितरण
फोटो फाइल : 8 चांद 3 : कंबल देते मुखिया व वार्ड सदस्य.चंदवा. जिला प्रशासन द्वारा बढ़ती ठंड के मद्देनजर असहायों के लिए उपलब्ध कराये गये कंबल का पंचायत वार वितरण शुरू कर दिया गया है. गुरुवार को अलौदिया पंचायत सचिवालय में मुखिया सीतामनी देवी, वार्ड सदस्य भुखली देवी व रसीद मियां ने असहायों के […]
