जनता दरबार में कई आवेदन आये

6 लेट-7- ग्रामीणों की समस्या सुनतीं डीएसओ.लातेहार. मंगलवारीय जनता दरबार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैल प्रभा कुजूर ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी. जनता दरबार में आये 12 आवेदनों को समाहरणालय स्थित निदान एकल समाधान केंद्र के माध्यम से संबंधित विभागों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेज दिया गया. इसके अलावा 20 से अधिक पेंशन से संबंधित […]

6 लेट-7- ग्रामीणों की समस्या सुनतीं डीएसओ.लातेहार. मंगलवारीय जनता दरबार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैल प्रभा कुजूर ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी. जनता दरबार में आये 12 आवेदनों को समाहरणालय स्थित निदान एकल समाधान केंद्र के माध्यम से संबंधित विभागों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेज दिया गया. इसके अलावा 20 से अधिक पेंशन से संबंधित आवेदनों को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कार्यालय में निबटाया गया. मतनाग (मनिका) के नागेश मिस्त्री ने मनरेगा के तहत अपनी जमीन पर कराये जा रहे गैरही बांध निर्माण की बकाया मजदूरी भुगतान करने की गुहार लगायी. कल्याणी विकलांग स्वयं सहायता समूह पटना (जान्हो, मनिका) के ब्रह्मदेव ने आवेदन देकर संस्था से जुड़े 34 विकलांगों को सूचीबद्घ करने का अनुरोध किया. ताकि उन्हें सरकारी सुविधा का लाभ मिल सके. बरवाटोली (चंदवा) की महेश्वर महतो की पत्नी ने बंध्याकरण के उपरांत मिलनेवाली सरकारी सहायता राशि नहीं मिलने की शिकायत की. राशि दिलाने का अनुरोध किया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, जन शिकायत केंद्र की अमिना तथा निदान एकल समाधान केंद्र के कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >