6 चांद 1 : थाना में जब्त ट्रैक्टर.चंदवा. एसपी डॉ माइकल राज एस को मिली सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस ने सोमवार की देर रात अवैध कोयला लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया. एक ट्रैक्टर का चालक पकड़ा गया है जबकि दूसरे ट्रैक्टर का चालक भागने में सफल रहा. पुलिस दोनों ट्रैक्टर को थाना ले आयी है. इस संबंध में मंगलवार को कांड संख्या 04/15 दिनांक छह जनवरी 2015 की धारा 379, 411 व 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया. थानेदार उपेंद्र मंडल ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर विजेंद्र साव व सकेंद्र साव (बरैनी, रामपुर) की है. कोयला हरैयाखांड़ (वन भूमि) से अवैध उत्खनन कर लाया जा रहा था. सासंग-सेरक-गुरतुर पथ पर भेड़ा टोंगरी के समीप दोनों ट्रैक्टर को पकड़ा गया. गिरफ्तार चालक सचिन भुइयां ने बताया कि उक्त कोयला अजय साव, आनंद प्रसाद के ईंट भट्ठा में ले जाया जा रहा था. दोनों ट्रैक्टर में नंबर प्लेट नहीं है. दोनों ट्रैक्टर पर करीब पांच टन कोयला लदा है. चालक विजेंद्र यादव भागने में सफल रहा. इस मामले में ट्रैक्टर मालिक विजेंद्र साव, सकेंद्र साव, ईंट भट्ठा मालिक अजय साव, आनंद प्रसाद, ट्रैक्टर चालक सचिन भुइयां व विजेंद्र यादव को अभियुक्त बनाया गया है. थानेदार श्री मंडल के नेतृत्व में सअनि नागेंद्र ओझा समेत जवान छापामारी में शामिल थे. पुलिस शेष अभियुक्तों की तलाश सरगरमी से कर रही है.
कोयला लदे दो ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज
6 चांद 1 : थाना में जब्त ट्रैक्टर.चंदवा. एसपी डॉ माइकल राज एस को मिली सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस ने सोमवार की देर रात अवैध कोयला लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया. एक ट्रैक्टर का चालक पकड़ा गया है जबकि दूसरे ट्रैक्टर का चालक भागने में सफल रहा. पुलिस दोनों ट्रैक्टर को थाना […]
