एनवाइके का प्रशिक्षण प्रारंभ

यूनिसेफ के प्रशिक्षकों ने खेल, शिक्षा व स्वास्थ्य के संबंध में दी जानकारी लातेहार. नेहरूयुवा केंद्र द्वारा आयोजित ‘मैं हूं चैंपियन’ कार्यक्रम के तहत छह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ पांच जनवरी को किया गया. उदघाटन जिला परिषद सदस्य राम प्रसाद यादव, मोहर सिंह यादव व जिला समन्वयक ललिता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित […]

यूनिसेफ के प्रशिक्षकों ने खेल, शिक्षा व स्वास्थ्य के संबंध में दी जानकारी लातेहार. नेहरूयुवा केंद्र द्वारा आयोजित ‘मैं हूं चैंपियन’ कार्यक्रम के तहत छह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ पांच जनवरी को किया गया. उदघाटन जिला परिषद सदस्य राम प्रसाद यादव, मोहर सिंह यादव व जिला समन्वयक ललिता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. यूनिसेफ रांची के प्रशिक्षक सुजीत कुमार व नीरज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. मंच संचालन यादव कला जत्था के नागेश्वर यादव ने किया. जिला समन्वयक ललिता कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम में लातेहार प्रखंड के 25 एवं चंदवा प्रखंड के 15 ग्राम के एक-एक प्रतिभागी ने भाग लिया. प्रशिक्षण को ‘उत्सव मंडप’ का नाम दिया गया है. मौके पर यूनिसेफ के प्रशिक्षकों ने खेल, शिक्षा व स्वास्थ्य के संबंध में कई जानकारियां दी. कार्यक्रम में रंजीत कुमार यादव, बाल किशोर भोक्ता, विनोद यादव, प्रेमचंद यादव, जया देवी, सुंदरमणि देवी, विकास कुमार आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रेमचंद यादव ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >