नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने की मांग

बरवाडीह. प्रखंड के टेट पास पारा शिक्षकों की बैठक रैन बसेरा में विनोद प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. प्रदेश के नये मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई देते हुए टेट पास पारा शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा का स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री से नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की गयी. बैठक में नयी […]

बरवाडीह. प्रखंड के टेट पास पारा शिक्षकों की बैठक रैन बसेरा में विनोद प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. प्रदेश के नये मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई देते हुए टेट पास पारा शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा का स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री से नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की गयी. बैठक में नयी कमेटी का गठन किया गया. विनोद प्रसाद अध्यक्ष, अनिल यादव उपाध्यक्ष, ब्रजेश कुमार यादव सचिव, सुरेंद्र राम उपसचिव, गुलाम अनवर कोषाध्यक्ष, अमित कुमार प्रवक्ता, प्रदीप कुमार कार्यालय प्रभारी बनाये गये. वहीं एक दर्जन लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >