लापता युवक का शव बरामद

10 दिन से लापता थालातेहार. सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ के टिकूलिया टांड़ टोंगरी से सोनू भुइयां (30 वर्ष) का शव बरामद किया गया. थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि सोनू 10 दिन से घर से लापता था. परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. इसी क्रम में टिकूलियाटांड़ टोंगरी से उसका शव बरामद […]

10 दिन से लापता थालातेहार. सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ के टिकूलिया टांड़ टोंगरी से सोनू भुइयां (30 वर्ष) का शव बरामद किया गया. थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि सोनू 10 दिन से घर से लापता था. परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. इसी क्रम में टिकूलियाटांड़ टोंगरी से उसका शव बरामद किया गया. शव को दफना दिया गया था. परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि शव छुपाने की नीयत से उसे दफना दिया गया था. अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >