गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे बीडीओ

चंदवा. शुक्रवार की सुबह बारियातू बीडीओ की सुमो गाड़ी एनएच 75 स्थित अमझरिया घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. वाहन बीडीओ आफताब आलम स्वयं चला रहे थे. रांची से बारियातू आने के क्रम में उक्त घटना घटी. अमझरिया घाटी में विपरित दिशा से आ रहे बोलेरो से सूमो वाहन की टक्कर हो गयी. इस घटना में […]

चंदवा. शुक्रवार की सुबह बारियातू बीडीओ की सुमो गाड़ी एनएच 75 स्थित अमझरिया घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. वाहन बीडीओ आफताब आलम स्वयं चला रहे थे. रांची से बारियातू आने के क्रम में उक्त घटना घटी. अमझरिया घाटी में विपरित दिशा से आ रहे बोलेरो से सूमो वाहन की टक्कर हो गयी. इस घटना में बीडीओ श्री आलम बाल-बाल बचे. वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. उक्त आशय की प्राथमिकी चंदवा थाना में दर्ज कर ली गयी है. थानेदार उपेंद्र मंडल ने बताया कि दोनों वाहन को चंदवा थाना लाया गया है. मामले की पड़ताल जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >