सीएम को समस्याओं से अवगत करायंेगे

लातेहार. भारतीय जनता पार्टी के लातेहार जिला महामंत्री राकेश कुमार दुबे ने कहा कि क्षेत्र में कई परियोजनाएं अधूरी हैं. इन परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री रघुवार दास का ध्यान आकृष्ट करायेंगे और उन्हें शीघ्र पूरा कराने का आग्रह करेंगे. श्री दुबे ने कहा कि लातेहार को बालूमाथ से जोड़ने वाली तुबेद नदी एवं लातेहार को गारू […]

लातेहार. भारतीय जनता पार्टी के लातेहार जिला महामंत्री राकेश कुमार दुबे ने कहा कि क्षेत्र में कई परियोजनाएं अधूरी हैं. इन परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री रघुवार दास का ध्यान आकृष्ट करायेंगे और उन्हें शीघ्र पूरा कराने का आग्रह करेंगे. श्री दुबे ने कहा कि लातेहार को बालूमाथ से जोड़ने वाली तुबेद नदी एवं लातेहार को गारू से जोड़ने वाली चौपत नदी पर पुल अति आवश्यक है. इन मार्गों पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा लातेहार में बाइपास सड़क का निर्माण कराने की दिशा में पहल करने का आग्रह मुख्यमंत्री श्री दास से वे करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >