छिपादोहर. छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचिला करमाटांड़ निवासी जगमोहन सिंह सिंह अपने पास रखे भरठुआ पिस्तौल के अचानक चलने से घायल हो गया. घायल युवक का रांची रिम्स में गंभीर इलाज किया जा रहा है. जगमोहन सिंह गुरुवार को अपनी मोटरसाइकिल से बगल के गांव में जा रहा था. उसके पास अवैध देसी भरठुआ पिस्तौल था, जिसमें गोली लोड किया हुआ था. मोटरसाइकिल से उतरने के क्रम में पिस्तौल से अचानक गोली चल गयी, जो उसकी छाती में लगी. आसपास के लोगों ने छिपादोहर में प्राथमिक इलाज के उपरांत मेदिनीनगर सदर अस्पताल में उसे भरती कराय. गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स के लिए रेफर किया गया. इस बाबत सूचना मिलने पर छिपादोहर थाना प्रभारी ने अवैध आर्म्स रखने की प्राथमिकी जगमोहन सिंह के नाम से दर्ज कर ली है.
अपने ही हथियार का शिकार हुआ युवक, रिम्स में भरती
छिपादोहर. छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचिला करमाटांड़ निवासी जगमोहन सिंह सिंह अपने पास रखे भरठुआ पिस्तौल के अचानक चलने से घायल हो गया. घायल युवक का रांची रिम्स में गंभीर इलाज किया जा रहा है. जगमोहन सिंह गुरुवार को अपनी मोटरसाइकिल से बगल के गांव में जा रहा था. उसके पास अवैध देसी भरठुआ पिस्तौल […]
