साथ कुदरत का, घड़ियां फुर्सत की

मंदिरों में शीष नवाया, आशीर्वाद मांगा लोगों ने, पिकनिक स्पॉट पर भी भीड़ जुटी लातेहार : लातेहर वासियों ने गुरुवार को नये जोश व उमंग के साथ नये साल का आगाज किया. आकाश में छाये बादल ने मौसम को खुशनुमा बना दिया था. नववर्ष पर शहर के सभी मंदिरो में भीड़ देखी गयी. श्री वैष्णव […]

मंदिरों में शीष नवाया, आशीर्वाद मांगा लोगों ने, पिकनिक स्पॉट पर भी भीड़ जुटी
लातेहार : लातेहर वासियों ने गुरुवार को नये जोश व उमंग के साथ नये साल का आगाज किया. आकाश में छाये बादल ने मौसम को खुशनुमा बना दिया था. नववर्ष पर शहर के सभी मंदिरो में भीड़ देखी गयी. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी थी.
लोगों ने मंदिर में माथा टेक नया साल शुभ होने की कामना की. इसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. युवाओं की टोलियों को शहर के पूरब में अवस्थित तपा की पहाड़ी पर पिकनिक मनाते देखा गया. युवक गाजे-बाजे के साथ यहां पहुंचे थे. इसके अलावा औरंगा नदी के किनारे भी युवकों को पिकनिक मनाते देखा गया. शहर से सटे ततहा गरम पानी स्रोत व रेलवे स्टेशन के रिवर व्यू में भी युवकों की टोलियों को पिकनिक मनाते देखा गया.
जिले के अन्य पिकनिक स्पॉटों पर भी सैलानियों की भीड़ देखी गयी. नेतरहाट के सभी बंगला व रेस्ट हाउस एक सप्ताह पहले से हाउस फुल थे. बेतला में भी काफी संख्या में सैलानियों को देखा गया. पलामू किला व महुआडांड़ मे लोध फॉल भी लोगों को नववर्ष मनाते देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >