2.. सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत

लातेहार. सदर प्रखंड के मानिक पुरा गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत स्थानीय लोगों ने की है. उनका कहना है कि सड़क निर्माण में प्राक्कलन की अनदेखी की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में बाल मजदूरों को लगाया गया हैं. ग्रामीणों […]

लातेहार. सदर प्रखंड के मानिक पुरा गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत स्थानीय लोगों ने की है. उनका कहना है कि सड़क निर्माण में प्राक्कलन की अनदेखी की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में बाल मजदूरों को लगाया गया हैं. ग्रामीणों का दावा है कि ये बाल मजदूर आठ व नौ कक्षा के छात्र हैं. जांच करायी जायेगी: मुखियाइस संबंध में पूछे जाने पर मुखिया जग नारायण सिंह ने कहा कि अगर बाल मजूदरों को लगाया जा रहा हैं, तो यह गलत है. इसकी जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >