चंदवा/बारियातू. महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देने की घोषणा का लोगों ने स्वागत किया है. गुरुवार को स्थानीय जय हिंद पुस्तकालय में केक काट कर अटल जी की जयंती मनायी गयी. लोगों ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी. समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राज कुमार पाठक ने की. समारोह में निर्मल कुमार शर्मा ने अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. वहीं राजकुमार साहू, राम वृक्ष चौधरी, कुलामन साव, आदर्श रवि राज, बुधन सिंह, अमित कुमार, आशीष सिंह, दिलीप कुमार, मनीष कुमार, चंद्रभूषण केसरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. प्रभाकर मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन कर समारोह समापन की घोषणा की. उधर, बारियातू में भी भारत रत्न दिये जाने की घोषणा का स्वागत किया है. इनमें लव कुमार सिंह, ब्रिंदा सिंह, निरंजन राम, विनोद प्रसाद, विनोद राणा, हाजी मोहम्मद, महेंद्र प्रसाद, मनीष प्रसाद, देवेंद्र शर्मा, रशीद अंसारी, मो होजैसा, सकिंद्र राम, अखिलेश कुमार, नीलू शर्मा समेत कई लोग मौजूद है. सभी ने अटल जी की जयंती पर शुभकामनाएं दी.
1... बधाइयों का लगा तांता
चंदवा/बारियातू. महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देने की घोषणा का लोगों ने स्वागत किया है. गुरुवार को स्थानीय जय हिंद पुस्तकालय में केक काट कर अटल जी की जयंती मनायी गयी. लोगों ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी. समारोह की अध्यक्षता मंडल […]
