वाहन पलटा, पांच घायल

कुरूंद घाटी में घटी दुर्घटना महुआडांड़ : महुआडांड़-नेतरहाट पथ पर कुरूंद घाटी में दुर्गा मोड़ के समीप सवारी गाड़ी (जेएच 08 ए-9760) के पलटने से उस पर सवार मां-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गये. घायलों को भगवती सेवा सदन लाया गया. जहां उनका इलाज डॉ सुबोध कुमार ने किया. मिली जानकारी के अनुसार नेतरहाट […]

कुरूंद घाटी में घटी दुर्घटना
महुआडांड़ : महुआडांड़-नेतरहाट पथ पर कुरूंद घाटी में दुर्गा मोड़ के समीप सवारी गाड़ी (जेएच 08 ए-9760) के पलटने से उस पर सवार मां-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गये. घायलों को भगवती सेवा सदन लाया गया. जहां उनका इलाज डॉ सुबोध कुमार ने किया.
मिली जानकारी के अनुसार नेतरहाट से महुआडांड़ आ रही सवारी गाड़ी कुरुंद घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे उस पर सवार शिक्षक राजेश कुमार बड़ाइक की पत्नी सुनीता देवी (32 वर्ष), पुत्र प्रगति बड़ाइक (चार वर्ष) दोनों चटकपुर निवासी, रेशमा कुमारी (12 वर्ष, कुकुदपाठ), सरीफुन निशा (32 वर्ष, शाहपुर)एवं किस्टोना एक्का (48 वर्ष, हुसंबु) घायल हो गये.
चिकित्सक सुबोध कुमार ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद महुआडांड़ थाना के जमादार दिवाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. पुलिस ने सवारी गाड़ी को जब्त कर लिया है. गाड़ी नेतरहाट के गोपाल नामक व्यक्ति की बतायी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >