दूसरे दिन खेले गये तीन मैच

लातेहार. सुभाष चंद्र बोस क्लब पोचरा के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को तीन मैच खेले गये. पहले मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डुरुआ (दो) की टीम 106 रन बनायी. जवाबी पारी खेलने उतरी इचाक की टीम मात्र 46 रन पर ऑल आउट हो गयी. दूसरे […]

लातेहार. सुभाष चंद्र बोस क्लब पोचरा के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को तीन मैच खेले गये. पहले मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डुरुआ (दो) की टीम 106 रन बनायी. जवाबी पारी खेलने उतरी इचाक की टीम मात्र 46 रन पर ऑल आउट हो गयी. दूसरे मैच में कूरा क्रिकेट क्लब ने करकट क्लब को नौ विकेट से पराजित किया. जबकि तीसरे मैच में पतरातू क्रिकेट क्लब ने मनिका क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया. अंपायर अभिषेक लाल, रूपेश प्रसाद, दिलीप कुमार व प्रकाश सिंह व स्कोरर विकास कुमार सिंह थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >